योगी सरकार का बड़ा फैसला: प्रधानों के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों को मिली सौगात, बनाया गया प्रशासक
लखनऊ। सरकार ने सभी 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाया है। नई जिला पंचायतों के गठन तक मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई को खत्म हो रहा था। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासक केवल सामान्य (रूटीन) कार्य करेंगे, कोई नीतिगत फैसला नहीं लेंगे। पंचायत चुनाव तक जिला पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत सरकार ने ये फैसला किया है। योगी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बना दिया गया है। यूपी के सभी 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाया गया है। जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई को खत्म हो रहा था। प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षो को सौगात मिली है। हालांकि प्रधानों का मामला हाईकोर्ट में अटका हुआ है। UP के इतिहास में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनेंगे।12 जुलाई से नई जिला पंचायतों के गठन तक मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासक केवल सामान्य (रूटीन) कार्य करेंगे, कोई नीतिगत फैसला नहीं लेंगे। विशेष या आपातस्थिति में शासन की अनुमति से ही नीतिगत निर्णय होंगे।
Post a Comment