⚡ ब्रेकिंग News

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेत्री ने चौकी में युवक को जड़ा थप्पड़, तमाशा देखते रहे चौकी इंचार्ज

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेत्री ने चौकी में युवक को जड़ा थप्पड़, तमाशा देखते रहे चौकी इंचार्ज

केएमबी संवाददाता 
सुल्तानपुर। सत्ता के नशे में चूर जमीनी विवाद में चौकी में भाजपा नेत्री ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया जबकि मौजूद चौकी इंचार्ज तमाशा देखते रह गए। पूरा मामला कोतवाली नगर के शाहगंज चौकी से जुड़ा है जहां बीते 8 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष चौकी पर मौजूद थे और दोनों में कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते भाजपा नेत्री पूजा कसौधन ने युवक को जोरदार थप्पड़ मार दिया। ताज्जुब की बात यह है कि इस थप्पड़ की गूंज पूरे जिले में सुनाई पड़ी लेकिन सरकारी कुर्सी पर गांधी जी का बंदर बनकर बैठे दरोगा जी को जैसे कुछ सुनाई ही न दिया हो। सोशल मीडिया पर थप्पड़ कांड के वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने पीड़ित की तहरीर पर भाजपा नेत्री के विरुद्ध समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और चौकी इंचार्ज पर भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि निडर भाजपा नेत्री के विरुद्ध पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही कर पाएगी या फिर सत्ता के दबाव में मामले को ठंडा बस्ते में डालकर यूं ही समाप्त कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...