⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस की नाक के नीचे लाखों की चोरी, ताला काटकर नकदी व सामान ले उड़े बेख़ौफ़ चोर

पुलिस की नाक के नीचे लाखों की चोरी, ताला काटकर नकदी व सामान ले उड़े बेख़ौफ़ चोर

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कस्बा शिवरतनगंज स्थित शिवम किराना स्टोर का ताला काटकर अज्ञात चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला काटकर अंदर रखी नकदी, कमला पसंद के कई बोरे तथा अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वारदात थाना शिवरतनगंज से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुई है। ऐसे में थाने के नजदीक हुई चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की दुकानें ही सुरक्षित नहीं हैं, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।क्षेत्रीय व्यापारियों का आरोप है कि पिछले करीब तीन महीनों में थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने चोरी का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...