⚡ ब्रेकिंग News

नवागत बीडीओ दिव्या सिंह ने अमेठी ब्लॉक का संभाला कार्यभार

नवागत बीडीओ दिव्या सिंह ने अमेठी ब्लॉक का संभाला कार्यभार

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। विकास खंड अमेठी में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दिव्या सिंह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। उनके प्रथम आगमन पर ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद बीडीओ दिव्या सिंह ने ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि विकास खंड अमेठी में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। ने कर्मचारियों से जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में विकास कार्यों को गति देने, जनहित की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...