⚡ ब्रेकिंग News

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह का प्रशासन पर दबाव

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह का प्रशासन पर दबाव

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) तिलोई से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की भूमि विवाद, राजस्व, आवास एवं अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण की मांग की। सुनीता सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं और कई मामलों में समय पर समाधान नहीं होने से आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की मांग की।उप जिलाधिकारी तिलोई ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुनीता सिंह ने कहा कि जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाना उनका दायित्व है और क्षेत्रवासियों के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।एसडीएम से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी के नए प्रतिष्ठान 'स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुईं। उन्होंने विधायक सुरेश पासी को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एजेंसी क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी।उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता एवं क्षेत्र के किसानों की समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...