⚡ ब्रेकिंग News

दुकान का ताला काटकर चोर उड़ा ले गए लाखों की नकदी और कीमती सामान

दुकान का ताला काटकर चोर उड़ा ले गए लाखों की नकदी और कीमती सामान

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई अमेठी। थाना शिवरतनगंज अंतर्गत चोरों ने मंगलवार की रात बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया । मामला खास शिवरतनगंज का बताया जा रहा है जहां पीड़ित हरिओम सिंह ने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि उनकी किराने की दुकान चौराहे से महज चंद कदमों की दूरी पर है । मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का ताला काट कर लाखों की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया । एक कटे हुए ताले को वहीं छोड़ कर चोर दूसरे ताले को भी उठा ले गए । थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर जिस प्रकार चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है इससे क्षेत्रवासी काफी चिंतित दिख रहे हैं । शिवरतनगंज निवासी दीपक सिंह कहते हैं कि इस चोरी को देखकर यही लग रहा है कि चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं । उनके अंदर शासन प्रशासन का तनिक भी डर नहीं बचा है । शिवरतनगंज न्यू पाल जी ज्वैलर्स के मालिक अनिल पाल ने चोरी की इस वारदात पर कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से मांग की है जल्द ही मुख्य - मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं । शिवरतनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने बताया कि इस चोरी से व्यवसाई काफी दुःखी और परेशान हैं । शिवरतनगंज थाने में लिखित शिकायत कर दी गई है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन जल्द ही इस चोरी की गुलथी सुलझा लेगा । नीरज शुक्ला ने भी प्रशासन से सीसीटीवी कैमरों की मांग की है और इस कार्य में व्यापारियों के सहयोग को भी अपेक्षित किया है । वहीं इस विषय पर शिवरतनगंज थानाअध्यक्ष दया शंकर मिश्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच चल रही है जल्द ही प्रशासन सटीक नतीजों पर पहुंचेगा और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...