यूपी में बीती रात एक साथ 182 PCS अधिकारियों के तबादले, रातों रात बदल गए कई जिलों के SDM
केएमबी संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इसके तहत कई जिलों के एसडीएम (उपजिलाधिकारी) बदल दिए गए। विभिन्न जिलों में तैनात पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Post a Comment