होमगार्ड्स भर्ती-2025 की डीवीपीएसटी परीक्षा के सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी संचालन हेतु दिए गए सख्त निर्देश
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में रिजर्व पुलिस लाइन में दिनांक 13.07.2026 से 06.08.2026 तक आयोजित होने वाली होमगार्ड्स पदों पर इनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आज पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डी०वी०पी०एस०टी० ड्यूटी में नियुक्त किए गए समस्त पुलिस/एफएसएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश-पुस्तिका के अनुरूप शत-प्रतिशत नियमों का पालन करने तथा मुख्य द्वारों व होल्डिंग एरिया पर कड़ी सुरक्षा एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट सुलतानपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Post a Comment