⚡ ब्रेकिंग News

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अखण्ड नगर द्वारा वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकाली गई

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अखण्ड नगर द्वारा वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकाली गई
केएमबी संवाददाता
जनपद सुल्तानपुर के अखण्ड नगर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र विद्यावती बालिका महाविद्यालय बेहराभारी अखंडनगर के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकाली गई एक वृक्ष एक जिंदगी,वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ,तभी सांस ले पाओगे जब वृक्ष लगाओ के नारों से गूंज उठा अखण्ड नगर इस मौके पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अखण्ड नगर के संचालक व कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने कहा कि इंसान को जीने के लिए शुद्ध हवा, साफ पानी, खाना, रहने को घर चाहिए और ये सब हमारे पास अगर मौजूद है तो सिर्फ पेड़ की ही वजह से अगर पेड़ ना होते तो धरती पर कोई इंसान या कोई भी जीव नही होता क्योंकि हवा सांस लेने लायक ही नहीं होती।उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है पर्यावरण संरक्षण करने की आज जरूरत है हर इंसान अपने जन्म दिन पर एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी सुरक्षा अपने बच्चे की तरह करें इस मौके पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अखण्ड नगर की हेड शिक्षिका कविता मैम ने बताया कि आज की रैली का उद्देश्य समाज में पौधा रोपण के प्रति जागरूक करना है। विद्यावती बालिका महाविद्यालय बेहराभारी अखंडनगर के प्रबंधक सुरेश वर्मा व ट्रेनिंग पार्टनर तनिष्का एजुकेशनल वेल्फेयर सोसाइटी के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता ने रैली को आगे बढ़ाया फिर अखण्ड नगर चौक होते हुए रैली अखण्ड नगर थाना परिसर में पहुंची जहां पर थाना अखण्ड नगर में थाना प्रभारी व थाना की पूरी टीम द्वारा प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों को जागरूक किया गया व थाना परिसर में संस्थान के संचालक और स्टॉप व बच्चों व थाना की टीम द्वारा औषधीय पौध सहजन रोपित किया गया फिर रैली थाना परिसर अखण्ड नगर से निकल कर अखण्ड नगर चौक होते हुए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन केन्द्र विद्यावती बालिका महाविद्यालय बेहराभारी अखंडनगर पर समाप्त हुई। इस मौके पर पुलिस प्रशासन अखण्ड नगर का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन केन्द्र अखण्ड नगर के संचालक ज्ञानचन्द्र तिवारी ने पुलिस प्रशासन अखण्ड नगर का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि रैली में शुरुआत से समापन तक अखण्ड नगर थाना की टीम लगातार साथ लगी रही और साथ ही साथ बच्चों को सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे उन्होंने पुलिस प्रशासन अखण्ड नगर का भविष्य में इसी तरह सहयोग के लिए आग्रह किया।इस मौके पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केन्द्र अखण्ड नगर टीम के सुनील यादव, मन्नत पाण्डेय, दिव्या, शिप्रा सिंह,छात्र मनीष तिवारी,सुयश तिवारी, करन वर्मा समेत संस्थान के सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...