⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षक हितों को लेकर एकजुट हुआ संगठन विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा, शिक्षकों के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष करेगा शिक्षक संघ- विनय कुमार तिवारी

शिक्षक हितों को लेकर एकजुट हुआ संगठन विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा, शिक्षकों के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष करेगा शिक्षक संघ- विनय कुमार तिवारी

केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। जिले के सिरवारा रोड स्थित अध्यापक भवन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नई दिल्ली) के तत्वावधान में जिला कार्य समिति, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं संगठन के संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी रहे प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l एमएलसी देवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों के लिए विशेष टेट परीक्षा और पुरानी पेंशन का समाधान जरूर कराया जाएगा, अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं और सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने सरकार से शिक्षकों को कम से कम 15 ईएल देने की मांग की प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन में उन्हीं लोगों को जिम्मेदारी दी जाए जो शिक्षक हित में सक्रियता से कार्य करना चाहते हों। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने की। बैठक में वेतन विसंगति एवं 17140 एवं 18150 के मुद्दा विधानपरिषद की आश्वासन समिति में सुना जाएगा और निर्णय लिया जाएगा, जनपद में शिक्षकों के कोई भी कार्य लंबित न हो इसके लिए चर्चा की गई , जिलाध्यक्ष ने कहा कि हालांकि वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में कुछ समस्याएं हैं, जिनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर संगठन आंदोलन और धरना भी करेगा। मंच का संचालन जिला मंत्री रामाशीष मौर्य ने किया, जिला मंत्री ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर प्रदेश संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है और सभी शिक्षक प्रदेश नेतृत्व के साथ हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, गोंडा के जिला संगठन मंत्री कुलदीप पाठक, मांडलिक मंत्री शमीम आहमद,जिला संरक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, दूबेपुर अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी,फिरोज अहमद,जिला मीडिया प्रभारी डॉ. चन्द्रपाल राजभर, संगठन मंत्री इंद्रेश यादव, उपाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, मुनेंद्र मिश्र, मंत्री बल्दीराय हीरालाल यादव, इंद्रेश यादव विनोद शर्मा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष जयसिंहपुर दीपेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष कादीपुर अरुण कुमार सिंह, शिव सहाय पाण्डेय, अध्यक्ष पीपी कमैचा संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष अलका पांडेय, जनपद कार्य समिति सदस्य सुचित्रा नंद चतुर्वेदी, अध्यक्ष करौदी कला रामशब्द पाठक, कृष्ण चंद्र मिश्रा, संगठन मंत्री राम भरत वर्मा, जिला संघर्ष समिति से अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं राकेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश सिंह, जिला संगठन मंत्री श्रीपाल यादव, प्रदीप कुमार यादव, हरिशंकर चौहान, जियाउद्दीन अंसारी, मोतिगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिंह, छोटे लाल यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, श्यामधनी, मंत्री श्रीलाल, जनार्दन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, देवमणि यादव, वेद प्रकाश मिश्रा, मंत्री कूरेभार वैभव भटनागर, शिवकुमार मौर्य, राजेंद्र यादव, शिवनारायण वर्मा, राकेश वर्मा, सतीश कुमार, सोहन कुमार, अरविंद कुमार, जिला संगठन मंत्री मंजू सिंह, संदीप श्रीवास्तव देवी प्रसाद पाल, द्वारिका प्रसाद यादव, राजीव मिश्रा आरिफ नियाज़ दिलीप आसिफ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...