⚡ ब्रेकिंग News

हरिशंकरी पौध का रोपण कर राज्यमंत्री ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का किया आगाज

हरिशंकरी पौध का रोपण कर राज्यमंत्री ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का किया आगाज

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
 तिलोई,अमेठी। राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का तिलोई के महियासिंदूरिया वन भूमि क्षेत्र से आगाज कर दिया । जिला वृक्षारोपण समिति अमेठी के तत्वाधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरिशंकरी पौधों का रोपण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम एक पेड़ मां के नाम है लेकिन वृक्ष धरा का भूषण है इसीलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने नाम से भी एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी परवरिश करे । नोडल अधिकारी अमेठी चैत्रा वी ने पेड़ों से होने वाले लाभों को बताते हुए कहा कि मेरा लगाव तो पेड़ों से बचपन से था क्योंकि मैने पीपल की छांव में पढ़ाई भी की है इसीलिए मुझे पेड़ों के महत्व के बारे में बारीकी से पता है । जिलाधिकारी अमेठी संजय सिंह चौहान ने पेड़ों की उपयोगिता बताते हुए अपने अभिभाषण में कहा कि फाईकस किस्म के पौधों में बरगद,पीपल, पाकर आदि के पौधे मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं । बरगद का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि एक बरगद का पेड़ अपने पूरे जीवन काल में लगभग 32 लाख रुपए की ऑक्सीजन प्रकृति को दे देता है । जागृति इंटर कॉलेज और सर्वोदय आदर्श इंटर कॉलेज की होनहार छात्राओं निधि बाजपेई और प्रज्ञा विश्वकर्मा ने वृक्षारोपण विषय पर अपने - अपने उद्बोधनों से लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया । वहीं प्रसिद्ध कीर्तन गायक रमेश तिवारी "सुरीला" ने अपने सु - मधुर गीतों के माध्यम से पौध रोपण का अनुपम संदेश दिया । गौरतलब हो कि वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को मनाया गया । इस बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश में एक दिन के भीतर 35 करोड़ पौधे लगाना है । इस विशाल अभियान में लगभग 27 विभाग शामिल हुए । जिनमें वन विभाग,ग्राम्य विकास विभाग और कृषि विभाग प्रमुख हैं । स्थानीय लोगों की मानें तो राज्यमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जंगलों की देखरेख कर रहे संविदा कर्मचारी सुरेश सिंह भदौरिया ने दिनरात मेहनत की है । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवन टी ,तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह,सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी,जिला पंचायत प्रतिनिधि कौशलेंद्र उर्फ बंटी सिंह,जिला पंचायत दिनेश जायसवाल,अर्जुन सिंह भदौरिया, जय करन त्रिवेदी,प्रधान नंदकिशोर मौर्य,प्रधान सर्वेश विश्वकर्मा, समाजसेवी राम प्रकाश पांडेय,राधे लाल मिश्रा,मनोज पाण्डेय,सतीश मिश्रा,राज कुमार तिवारी,चंद्र मोहन दीक्षित,विनीत मौर्य,सत्यप्रकाश साहू,नीरज शुक्ला,संदीप चौरसिया,पंकज साहू,उमाशंकर जायसवाल,भागवत कथा वाचक दिनेश मिश्रा,संतोष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...