⚡ ब्रेकिंग News

राज्यमंत्री हंसराज वश्वकर्मा द्वारा वृक्षारोपण महाभियान का किया गया शुभारंभ

 राज्यमंत्री हंसराज वश्वकर्मा द्वारा वृक्षारोपण महाभियान का किया गया शुभारंभ

केएमबी संवाददाता 
  सुलतानपुर 12 जुलाई। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत मा0 राज्यमंत्री, सूक्ष लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उ0प्र0 सरकार एवं मुख्य अतिथि वृक्षारोपण अभियान हंस राज विश्वकर्मा द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामसभा पटखौली, निकट कान्हा गौशाला, लम्भुआ सुलतानपुर परिसर से लगे कुल पॉच एकड़ एरिया में समरस वन के तहत हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) का पौधरोपित कर वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार, डीएफओ अमित सिंह, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 
  जिलाधिकारी द्वारा राज्यमंत्री, सूक्ष लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उ0प्र0 सरकार एवं मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, मोमेन्टो व लाल चन्दन का पौध देकर स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा मंत्री जी का पौध भेंटकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा विधायक लम्भुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ, मोमेन्टो व लाल चन्दन का पौध देकर स्वागत किया गया। इसी प्रकार डीएफओ अमित सिंह द्वारा अन्य जनप्रतिनिधिगणों का भी स्वागत किया गया। 
 मंत्री जी द्वारा पौध भण्डारा कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित एनसीसी छात्र,छात्राओं को प्रतीक स्वरूप आम, अमरूद, ऑवला आदि का पौध भेंट किया गया। इसी प्रकार अन्य उपस्थित छात्र,छात्राओं को ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत पौध भण्डारा में पौध वितरित किये गये। यूनिक फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु सुन्दर नाट्य प्रस्तुती की गयी। ज्ञात हो कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से जनपद सुलतानपुर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल-5315700 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल 22 विभागों द्वारा यथा-वन विभाग, ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती राज, कृषि, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, उद्यान आदि विभागों द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुरूप जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने सम्बोधित करते हुए मंत्री जी सहित अन्य मंचासीन जनप्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत व आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...