सत्थिन पुलिस चौकी परिसर में चौकी इंचार्ज धीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व ग्रामीणों ने लगाए पौधे
अमेठी। प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को थाना बाजार शुकुल क्षेत्र अंतर्गत सत्थिन पुलिस चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज धीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों तथा ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।चौकी इंचार्ज धीरेंद्र तिवारी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी सभी की साझा जिम्मेदारी है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
Post a Comment