⚡ ब्रेकिंग News

शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग, दो परिवारों का लाखों का सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग, दो परिवारों का लाखों का सामान जलकर राख

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी, जामों। थाना जामों क्षेत्र के ग्राम भवानीगढ़, पोस्ट राजामऊ में रविवार 12 जुलाई 2026 को विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित दूसरे कच्चे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दो परिवारों का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पुत्र माता प्रसाद के कच्चे मकान में सबसे पहले आग लगी, जो फैलकर रामाशंकर पुत्र स्वर्गीय हौसला प्रसाद के मकान तक पहुँच गई। आग की चपेट में आने से दिनेश कुमार की तीन साइकिलें, घर की लकड़ी की बल्लियाँ तथा अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं रामाशंकर की स्कूटी, बिस्तर, चारपाई, दरवाजा एवं अन्य घरेलू सामान भी आग में जल गए।
घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 को दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कार्रवाई की। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से क्षति का सर्वेक्षण कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं राहत प्रदान किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस अग्निकांड से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और शीघ्र सहायता मिलने से वे अपने परिवार का जीवन पुनः सामान्य रूप से शुरू कर सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...