⚡ ब्रेकिंग News

गोरखपुर में शादी का पंडाल बना युद्ध का मैदान…जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक की मौत

गोरखपुर में शादी का पंडाल बना युद्ध का मैदान…जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक की मौत

केएमबी ब्यूरो आनंद कमार
गोरखपुर में बारात में आए युवक सुमित की मारपीट के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। शाहपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।शादी समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई जब घराती और बाराती में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के युवक पत्थर बरसाए, लाठी डंडे से हमला किया, जिसमें बारात में आए एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र की अकोलावा स्थित एक मैरिज हॉल का बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अकोलवा स्थित एक मैरिज हॉल में नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी समारोह चल रहा था। शुक्रवार की रात बारात पहुंचने के बाद डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, और खाने में बाराती को लेग पीस 9 मिलने से मामला और बढ़ गया। विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों की माने तो दोनों पक्ष के बीच अचानक ईट पत्थर चलने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग बेल्ट और पत्थर-डंडा चलाते नजर आए। मैरिज हॉल में चीख पुकार मच गई और लोग जान बचा कर इधर उधर भागने लगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...