पवार हाउस कर्मियों की लापवाही, शटडाउन के बावजूद लाइन हुई चालू, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, मौत जिंदगी की लड़ रहा जंग
अमेठी। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। तिलोई क्षेत्र के रामपुर फीडर अंतर्गत राजाफत्तेपुर गांव में लाइन ठीक करने गए एक संविदा कर्मी लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, संविदा लाइनमैन विद्युत लाइन की खराबी ठीक करने के लिए राजाफत्तेपुर गांव में खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कार्य शुरू करने से पहले मोहनगंज विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन भी लिया था। इसके बावजूद अचानक विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे लाइनमैन तेज करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से घायल लाइनमैन को तत्काल तिलोई स्थित 200 बेड रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं विभागीय अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटना की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
Post a Comment