⚡ ब्रेकिंग News

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से फूटा महिलाओं का गुस्सा, अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से फूटा महिलाओं का गुस्सा, अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। अमेठी में लगातार हो रही बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेत्री रीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। घरों में पेयजल संकट गहरा रहा है, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और बीमार व बुजुर्ग लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि रोस्टर के अनुसार नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। महिलाओं ने अनावश्यक कटौती तत्काल बंद करने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान जामों क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (जेई) के व्यवहार को लेकर भी महिलाओं ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया गया कि जेई द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही रोस्टर का पालन सुनिश्चित करने और शिकायतों की जांच कराने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...