⚡ ब्रेकिंग News

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अयान दिल्ली रवाना

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अयान दिल्ली रवाना

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय 
देवरिया। नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप, तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली के लिए अयान बिन लियाकत दिल्ली के लिए रवाना हुए। ज्ञात होगी स्थित यू पी पब्लिक स्कूल, खुखुन्दू के कक्षा 7 का छात्र अयान बिन लियाकत पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप के.डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 18 अगस्त को विभिन्न जनपदों को मात देते हुए गोल्ड पर मेडल पर कब्जा किया। इसी वर्ष 29 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, कटक, उड़ीसा में विभिन्न प्रदेशों को पराजित करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उसके बाद सितंबर के महीने में 69वीं उत्तर प्रदेश स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप मिर्जापुर में ब्रांज मेडल प्राप्त किया। लगातार अपने प्रयासों को जारी रखते हुए आज ओपन नेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
 वर्तमान में देवरिया स्टेडियम के कोच गिरिश चंद्र सिंह के सानिध्य में अपना प्रेक्टिस अभियान जारी रखे हैं। स्टेडियम देवरिया की तरफ से आज रवाना हुए अयान बिन लियाकत के सफलता के लिए स्टेडियम देवरिया के कोच व जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव गिरीश चंद्र सिंह, के अलावे माधव वर्मा, अभिषेक कुमार, आयुषी, विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य पवन कुमार कुशवाहा, आदित्य कुमार रजनीगंधा त्रिपाठी, ग्राम प्रधान जय राम प्रसाद, ग्राम प्रधान मोहम्मद रबुल करीम, सहायक विकास अधिकारी गंगेश शुक्ल, बृजभूषण पाण्डेय, हरिशंकर गुप्ता, डा. तनवीर आलम, डा. शिव कुमार यादव, डा. गोपेश कुमार, प्रदीप कुमार चौरसिया, वीरेंद्र पाण्डेय लियाकत अहमद, रेहाना खातून, श्री प्रकाश निराला आदि ने सफल होने की शुभकामनाएं दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...