⚡ ब्रेकिंग News

बिना मान्यता के आधा दर्जन स्कूल संचालित, प्रशासन नत मस्तक शिक्षा माफियाओं पर अंकुश कब

बिना मान्यता के आधा दर्जन स्कूल संचालित, प्रशासन नत मस्तक शिक्षा माफियाओं पर अंकुश कब

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिले के तहसील तिलोई क्षेत्र के विखं बहादुरपुर अंतर्गत अमन पब्लिक स्कूल कासिमपुर, आसाराम पब्लिक स्कूल कासिमपुर, सरदार पटेल हायर सेकंडरी स्कूल बहादुरपुर, एकलव्य सरस्वती शिशु मंदिर पूरे फत्ते मवई आलमपुर, आइडियल पब्लिक स्कूल ओदारी, नेशनल पब्लिक स्कूल चकताहिरपुर इत्यादि स्कूलों की मान्यताएं संबंधित गंभीर शिकायतें आई हैं। उक्त स्कूलों पर बिना मान्यता के हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित करने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालयों में से किसी को कक्षा एक से पांच तक व किसी की को कक्षा आठ तक ही मान्यता प्राप्त है जबकि उपरोक्त स्कूलों में बिना मान्यता के 10 से लेकर 12 वीं तक की क्लासें संचालित कर हजारों बच्चों की सुरक्षा एवं भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उक्त विद्यालयों पर आरोप है कि विद्यालयों का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर जिला स्तर के शिक्षा विकारियों की मिलीभगत से बिना मान्यता 10 से 12 वीं तक चलाया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार अनेकों बार सोशल मीडिया पर उक्त विद्यालयों की शिकायतें की गई इसके बावजूद अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई इन विद्यालयों पर नहीं की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...