⚡ ब्रेकिंग News

जामापुर ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा, कारतूस और लूटे गए आभूषण बरामद

जामापुर ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा, कारतूस और लूटे गए आभूषण बरामद

केएमबी मुकुल बरनवाल
सीवान। जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में हुए चर्चित ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व जामापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी तथा व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिरादेई थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लूटे गए आभूषण, दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जामापुर बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में राहत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...