⚡ ब्रेकिंग News

पीजी कॉलेज प्रबंधक समेत सात पर केस दर्ज: मारपीट और अतिक्रमण के आरोप में हुई कार्रवाई

पीजी कॉलेज प्रबंधक समेत सात पर केस दर्ज: मारपीट और अतिक्रमण के आरोप में हुई कार्रवाई

केएमबी शंभू नाथ दबे
देवरिया। भटनी नगर में स्थित बहादुर यादव पीजी कॉलेज के प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट और अतिक्रमण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मेंकेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला कॉलेज के दक्षिणी गेट के निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव ने निर्माण कार्य के लिए नगर पंचायत से नक्शा पास कराया था, लेकिन बाद में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण शुरू करा दिया। इसकी शिकायत मिलने पर नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारी धीरज, हरेंद्र और सूर्यप्रताप मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई। नगर पंचायत प्रशासन का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा निर्माण रुकवाने के बाद भी कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। जब कर्मचारी दोबारा मौके पर पहुंचे, तो आरोप है कि प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव, मीना यादव, राजू यादव, रविप्रकाश यादव तथा तीन अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें धमकाकर मौके से भगा दिया।घटना के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(1), 115(2), 352, 351(3) और 329 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य, स्वीकृत नक्शे और अतिक्रमण संबंधी आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...