⚡ ब्रेकिंग News

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: सपा की बागी विधायक मनोज पाण्डेय सहित 6 नए चेहरों को किया गया शामिल

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: सपा की बागी विधायक मनोज पाण्डेय सहित 6 नए चेहरों को किया गया शामिल

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व वाली योगी सरकार के मंत्रिमंडल में रविवार को फेरबदल किया गया। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में छह नए चेहरों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में साल 2017 से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार चल रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मंत्रिमंडल में यह फेरबदल किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुल आठ नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जिनमें छह नए चेहरे शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि ये बहुत ख़ुशी की बात है कि बहुत दिनों से चीज़ें रुकी थीं और वो निर्णय अब हो रहा है। राज्य के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा थी और ये हो रहा है। इसका विस्तार कभी भी हो सकता है और केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन हमेशा रहता है। इसका उद्देश्य प्रदेश का संपूर्ण विकास है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...