⚡ ब्रेकिंग News

गंडक नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

गंडक नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

केएमबी मुकुल बरनवाल
गुठनी (सीवान)। गुठनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गंडक नदी में नहाने गए 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुठनी निवासी मैनुद्दीन रसूल के पुत्र नबी रसूल के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, नबी रसूल रविवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने गया था। भीषण गर्मी के कारण नदी किनारे बच्चों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान नबी रसूल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उतरकर किशोर की तलाश शुरू की। बाद में सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया।
शव बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पिता मैनुद्दीन रसूल सदमे में नजर आए। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गंडक नदी में हर वर्ष नहाने के दौरान हादसे होते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने और खतरनाक घाटों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...