बिछुआ में अवैध सागौन तस्करी, पिकअप वाहन सहित लाखों की लकड़ी जब्त
केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। वन विभाग की रात्रि गश्त टीम ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 3 से 4 बजे के बीच खमारपानी से बिछुआ की ओर आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक MP 28 G 5373 को वन विभाग के अधिकारियों ने घेराबंदी कर रोका।
जांच के दौरान वाहन से करीब 15 सागौन के लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, मामला दो से तीन वन रेंज क्षेत्रों से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। वन विभाग द्वारा तस्करी में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Post a Comment