अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP विषय पर पत्रक वितरित कर आम जनमानस को किया जगरूक
लखनऊ। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं मे द्वारा लखनऊ के मुख्य बाजार हजरतगंज के महर्षि सुदर्शन पार्क में आम जनमानस के बीच एम.आर.पी. विषय पर पत्रक वितरित कर, की गई चर्चा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पिछले कई वर्षों से अधिकतम खुदरा मूल्य (एम.आर.पी.) विषय पर उचित नियमावली बनाकर, इसे व्यवस्थित करने तथा किसी भी विक्रय वस्तु पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एम.आर.पी), के साथ-साथ उसकी लागत मूल्य लिखे जाने का अनुरोध, सरकार से करती चली आ रही है, अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) और वास्तविक लागत मूल्य के बीच काफी अंतर होता है, व्यवसायिक कंपनियां अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) अत्यधिक तथा अतिशयोक्ति छाप देती हैं और दुकानदार "डिस्काउंट" दिखाकर बेचता हैं। जबकि वस्तु की लागत मूल्य व असली कीमत बहुत ही कम होती है। यह प्रलोभन ग्राहक को भ्रमित करता है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत व्यवसाय में उचित लाभ की पक्षधर है। परंतु अनुचित तथा अत्यधिक एम.आर.पी. छापकर ग्राहकों के शोषण के खिलाफ है, खासकर दवा और सर्जिकल आइटम्स के मामलों में आम जनमानस में भी जन जागरण आवश्यक है।
उक्त विषय पर जन जागरण के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में शर्मा की चाय के सामने महर्षि सुदर्शन पार्क में बैठे जनमानस के लोगों के साथ अधिकतम खुदरा मूल्य (एम.आर.पी.) विषय पर चर्चा की गई तथा संबंधित पत्रक का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अवध प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह के साथ प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र, प्रांतीय प्रचार आयाम प्रमुख विश्वनाथ मिश्रा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मीना माहेश्वरी, इशिता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment