गोमती कॉर्डिडोर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास, 1 साल में बनकर होगा तैयार, विधायक विनोद सिंह का प्रयास लया रंग
सुल्तानपुर। वर्षों ने प्रतीक्षित चल रहे गोमती कॉर्डिडोर का शुक्रवार को सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। करीब तीन करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाला ये गोमती कॉर्डिडोर एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान कॉर्डिडोर में घाट पर सीढ़ियां, प्लेटफॉर्म, पेयजल, शौचालय सहित तमाम सुविधाएं पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेंगी। पर्यटन विभाग की स्वीकृति के बाद सुल्तानपुर वासियों ने और गोमती मित्र मंडल ने विधायक विनोद सिंह के साथ साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।गौरतलब हो कि विधायक चुने जाने के बाद ही विनोद सिंह इसके लिए प्रयासरत थे, और प्रशासन से लेकर शासन तक और मुख्यमंत्री से लगातार मिलने के बाद पर्यटन विभाग की तरफ से जिलेवासियों को ये बड़ी सौगात मिली है। इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह, गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह मदन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री अयोध्या वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रानू सिंह, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, जिला मंत्री आकाश जायसवाल, सभासद अरुण तिवारी, गिरीश मिश्रा, सुधीर तिवारी, अफजल अंसारी, मनीष जायसवाल, रेनू सिंह सहित तमाम बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
इसके पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक विनोद सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित परिसर में मां के नाम एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया और लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का अनुरोध किया। ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। वहीं इसके बाद वे चुनहा स्थित करौंदिया देहात गांव पहुंचे और निषाद समुदाय के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विधायक विनोद सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है तब से चहुँ ओर विकास हो रहा है। अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि पहले हमारे क्षेत्र में तमाम समस्याएं थी, लेकिन अथक प्रयास के बाद उन समस्याओं का निस्तारण करवाया गया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव और जाति धर्म के अगर कोई पार्टी कार्य करती है तो वो बीजेपी ही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी प्राथमिकता है और हमेशा मै उसी के लिये कार्य करता हूँ। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह लोगों के सुख-दुःख में साथ रहने का भरोसा दिलाया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कुछ समस्याएं विधायक के सामने रखी जिसपर उन्होंने जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया है।
Post a Comment