⚡ ब्रेकिंग News

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी ने किया वृक्षारोपण

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी, सरवणन टी. द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, गौरीगंज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम अपने पर्यावरण एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। साथ ही, पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक एवं अन्य प्रदूषणकारी पदार्थों के उपयोग को कम करने तथा उनके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
 है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...