⚡ ब्रेकिंग News

68 बकरे बरामद कर वाहवाही लूटने वाली पुलिस के इलाके में फिर सक्रिय हुए बकरी चोर

68 बकरे बरामद कर वाहवाही लूटने वाली पुलिस के इलाके में फिर सक्रिय हुए बकरी चोर

FIR तक नहीं दर्ज लाखों की बकरियां चोरी

बकरा लूटकांड का खुलासा करने वाले थाना प्रभारी अपने ही क्षेत्र में चोरी रोकने में नाकाम

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। कुछ दिन पहले तमंचे के दम पर लूटे गए 68 बकरों की बरामदगी कर सुर्खियां बटोरने वाली भाले सुल्तान पुलिस की कार्यशैली पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिस पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाई, उसी थाना क्षेत्र में बेखौफ चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम माहेमऊ निवासी मो. फरहान खान के फार्म हाउस से अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में चार बकरियां चोरी कर लीं। चोर फार्म की सुरक्षा जालियां तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक में लिखित तहरीर दिए जाने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
हैरानी की बात यह है कि यह घटना थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। फरहान की तहरीर पर कार्रवाई भी नहीं हो पाई थी कि गुरुवार रात थाना क्षेत्र के रानीगंज-वारिसगंज रोड स्थित नीलकोठी के पास कलीम की 4 बकरियां चोरी हो गईं।वहीं वहीं पप्पू ग्राम कटरा मौजा टांडा की 4 बकरीया रात के अंधेरे में अज्ञात चोर चुरा ले गए हरिप्रसाद निवासी ग्राम दौलतपुर की एक बकरी उसी रात के अंधेरे में अज्ञात चोर उठा ले गए रामेश्वर ग्राम सभा थौरी का 3 बकरा अज्ञात चोर रात के अंधेरे में उठा ले गए। लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि थाना क्षेत्र में छोटे पशुपालकों की संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है तो कानून व्यवस्था के दावों का क्या मतलब रह जाता है।कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में 68 बकरों की बरामदगी को बड़ी उपलब्धि बताया गया था, लेकिन अब उसी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां यह संकेत दे रही हैं कि अपराधी तत्वों के हौसले अभी भी बुलंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी कार्रवाई का प्रचार तो खूब हुआ, लेकिन स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण की वास्तविक तस्वीर कुछ और ही दिखाई दे रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि जिस थाना क्षेत्र की पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्ती के दावे कर रही थी, वहीं चोर रात दर रात वारदात कर पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि फरहान खान समेत अन्य पीड़ितों को न्याय कब मिलता है और पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कर अपनी साख बचा पाती है या नहीं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया जांच कर उचित कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...