⚡ ब्रेकिंग News

पंडित नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, राज्यमंत्री ने देश की उन्नति के लिए की मां अहोरवा से प्रार्थना

पंडित नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, राज्यमंत्री ने देश की उन्नति के लिए की मां अहोरवा से प्रार्थना

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। इस ऐतिहासिक क्षण पर अमेठी जनपद में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर तिलोई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के साथ प्रसिद्ध मां अहोरवा भवानी धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भवानी के चरणों में शीश नवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त और प्रभावशाली पहचान बनाई है। देश विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास, जनसमर्थन और प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम का प्रतीक है।मंदिर परिसर में आयोजित पूजन-अर्चन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। वातावरण राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत दिखाई दिया तथा देश की उन्नति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं।कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में देश विश्व नेतृत्व की भूमिका में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...