ताजिया का ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों में भीषण संघर्ष, बच्चों सहित कई घायल, मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर। थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर के गाँव ख़ालिदपुर, गोपालपुर में दो पक्षों में जो दोनों ताज़ियादार हैं, उनमें ढोल बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के पाँच बच्चे और बड़े लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सी.एच.सी. करौंदीकला में चल रहा है। इस संबंध में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है, शेष की तलाश जारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment