एस फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने किया परियोजना क्षेत्र का भ्रमण, ग्रामीण चुनौतियों को समझा
छिंदवाड़ा। एस फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्रीकांत ने 16 से 19 जून 2026 तक चार दिवसीय भ्रमण के दौरान छिंदवाड़ा जिले में संचालित समेकित ग्रामीण आजीविका परियोजना एवं सहयोगी संस्थाओं की गतिविधियों का अवलोकन किया। भ्रमण का समन्वयन एन. एम. सद्गुरु वाटर एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा किया गया।
भ्रमण के प्रथम दिवस पर जिला स्तर पर यस फाउंडेशन एवं परियोजना सहयोगी संस्थाओं के साथ परिचयात्मक एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। द्वितीय दिवस पर श्री श्रीकांत ने परियोजना क्षेत्र के चार गांवों का दौरा कर किसानों एवं लाभार्थियों से संवाद किया तथा आधारभूत सर्वेक्षण (बेसलाइन) प्रपत्रों की समीक्षा की।
ग्रामीणों से चर्चा के दौरान क्षेत्र में गरीबी, सीमित सिंचाई सुविधाएं, फसल विविधीकरण की चुनौतियां, जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव तथा मृदा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। श्री श्रीकांत ने इन चुनौतियों के समाधान हेतु सामुदायिक भागीदारी एवं टिकाऊ आजीविका मॉडल विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
भ्रमण के तीसरे दिवस सायंकाल जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण से मुलाकात की गई। बैठक में ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक का समन्वयन एन. एम. सद्गुरु वाटर एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा किया गया।
भ्रमण के अंतिम दिवस पर सहयोगी संस्था संकल्पतरु द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों तथा स्कोर लाइवलीहुड द्वारा वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन एवं शासकीय योजनाओं के अभिसरण संबंधी कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
चार दिवसीय इस भ्रमण ने परियोजना क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने तथा विभिन्न भागीदार संस्थाओं के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Post a Comment