⚡ ब्रेकिंग News

शामली में 50हजार का इनामिया बदमाश Encounter में ढेर, कारबाइन लेकर चलता बदमाश मेहताब उर्फ बचैन

शामली में 50हजार का इनामिया बदमाश Encounter में ढेर, कारबाइन लेकर चलता बदमाश मेहताब उर्फ बचैन
शामली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन को ढेर कर दिया है। आरोपी मेहताब के ऊपर करीब 36 मुकदमे दर्ज थे। इस मुठभेड़ में एक दारोगा गोली लगने से घायल हुए हैं, उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। यह बदमाश कुख्यात मुकीम उर्फ काला गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके एनकाउंटर से इस गैंग को बड़ा झटका लगा है।
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली के जंगल में हुई। पुलिस को बाबरी थाना इलाके और आदर्श मंडी थाना इलाके के बीच में सूचना मिली थी कि दो बदमाश एक युवक के साथ घटना करके भाग रहे हैं। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बदमाश कांधला थाना क्षेत्र की ओर भागने लगे। कांधला पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, पुलिस ने जब बाइक सवार दो बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से चली गोलियां में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि एक उसका अन्य साथी जंगल के रास्ते फरार हो गया। वहीं मुठभेड़ में एक दरोगा दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश व दारोगा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान बदमाश की मौत हो गई।
बदमाश मेहताब के खिलाफ करीब तीन दर्जन के आसपास आपराधिक मुकदमे हैं। शामली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वही पुलिस ने मौके से एक देसी कारबाइन व एक पिस्टल व भारी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। आतंक का पर्याय रहे बदमाश मुकीम काला गैंग का वह शार्प शूटर था।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश मेहताब की मौत हो गई है। दरोगा दीपचंद भी घायल हुए हैं। मौके से अपराधी के पास से एक 9 एमएम की कारबाइन और एक पिस्तौल बरामद हुई हुई है। मेहताब वर्तमान में सहारनपुर जनपद में रह रहा था। वह मार्च से फरार था। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसका साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...