⚡ ब्रेकिंग News

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, डीएम के सख्त रवैये से मचा हड़कंप

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, डीएम के सख्त रवैये से मचा हड़कंप

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
 देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को प्रातः 10 बजे रामपुर कारखाना विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव के संबंध में दूरभाष पर जानकारी ली गई। उन्होंने स्वयं को फील्ड में होने की बात कही, जबकि इस संबंध में एडीओ पंचायत को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। वहीं बीएमएम भी अनुपस्थित पाए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की प्रगति रिपोर्ट मांगे जाने पर संबंधित अधिकारी संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। मनरेगा कार्यों की प्रगति बताने के लिए भी कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं मिला।
   जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा संतोषजनक उत्तर नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें, नियमित जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...