⚡ ब्रेकिंग News

देवरिया पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया गया सफल अनावरण

देवरिया पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया गया सफल अनावरण

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मालगोदाम के पास से 03 अभियुक्तगण नाम पता क्रमशः संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता पुत्र बबलू गुप्ता निवासी राघवनगर (गीता वस्त्रालय के पास) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष, अंकित गुप्ता पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी राघवनगर (निकट हनुमान मन्दिर) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 18 वर्ष व पूनम गुप्ता पत्नी संजय कुमार गुप्ता निवासी राघवनगर (निकट हनुमान मन्दिर) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता उपरोक्त के पास से एक सफेद झोले से चोरी का 06 कंगन (पीली धातु), 03 गले का हार (पीली धातु), 05 कान का झुमका (पीली धातु), 02 माथ टीका (पीली धातु), 01 नथुनी मय लटकन (पीली धातु), 03 अंगुठी (पीली धातु), 01 नथिया (पीली धातु), 01 करधनी (सफेद धातु), 02 पाजेब सफेद धातु), 02 हाथ पलानी (सफेद धातु), 04 पायल (सफेद धातु), 04 बिछिया (सफेद धातु), 02 छोटा कंगन (सफेद धातु), 02 हाथ पलानी (सफेद धातु) व 01 ओम का लाकेट(पीली धातु), गिरफ्तार अभियुक्त अंकित गुप्ता उपरोक्त के पास से 01 पर्स से चोरी का 02 कंगन (पीली धातु), 01 चेन (पीली धातु), 04 बिछिया (सफेद धातु), 04 पायल (सफेद धातु) व गिरफ्तार अभियुक्ता पूनम गुप्ता उपरोक्त के पास से 01 पर्स से चोरी का 02 कंगन (पीली धातु), 02 पायल (सफेद धातु), 04 बिछिया (सफेद धातु), 01 नथुनी (पीली धातु) बरामद किया गया। 
 गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता व अंकित गुप्ता आपस में दोस्त हैं व अभियुक्ता पूनम गुप्ता अभियुक्त अंकित गुप्ता की मां है। अभियुक्त संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता व अंकित गुप्ता मिलकर चोरी करते हैं। चोरी करने से जो भी जेवर जेवरात व पैसा मिलता है उसको ये लोग आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं तथा सोने चाँदी के जेवरात बेच कर जो रुपया मिलता है उससे हम लोग ऐशो आराम व मौज-मस्ती करते हैं। बरामद चोरी के सामान के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि 06 व 07 जून की रात्रि में करीब 01 बजे भुजौली कालोनी स्थित बुद्ध बिहार पार्क के पास एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी किये थे जिसमें हम लोगो ने सोने चाँदी के जेवर चुराये थे जो आप लोगों ने बरामद किया है। साथ ही यह भी बताये कि लगभग 15 दिन पहले ग्राम बरारी उर्फ मछरीगाँवा रामपुर कारखाना के पास एक घर के अन्दर ताला तोड़कर अटैची व पेटी में से सोने चाँदी के जेवरात चुराये थे तथा लगभग 20 दिन पहले सोन्दा गाँव में एक मकान के अन्दर घुस कर एक बक्से का ताला तोड़कर सोने चाँदी के जेवरात व एक मोबाईल फोन चोरी किए थे मोबाईल फोन को बाद में हम लोग पकड़े जाने के डर से कहीं फेंक दिये थे। पकड़ी गई महिला पूनम गुप्ता उपरोक्त से बरामद चोरी के सामान के संबंध में बतायी कि मेरा लड़का अंकित गुप्ता व उसका दोस्त संदीप गुप्ता ने मिलकर भुजौली कालोनी, बरारी उर्फ मछरीगाँवा व सोंदा में चोरी किये थे यह उसी चोरी का सामान है। पकड़े गए अभियुक्तगण के खिलाफ नियमानुसार विधि करवाई अमल में लाई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...