⚡ ब्रेकिंग News

कागजों में करोड़ों का विकास, जमीन पर सन्नाटा, प्रधान और सचिव पर लगा गबन का आरोप

कागजों में करोड़ों का विकास, जमीन पर सन्नाटा, प्रधान और सचिव पर लगा गबन का आरोप

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। ग्राम प्रधान और सचिव पर सरकारी धन के गबन का आरोप, डीएम से शिकायत के बाद न्यायालय पहुंचा मामला। तिलोई तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम सभा सिजनी में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी भीम मौर्य ने जिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान एवं संबंधित ग्राम सचिवों पर फर्जी अभिलेख तैयार कर लाखों रुपये की सरकारी धनराशि निकालने तथा विकास कार्य न कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने दीवानी न्यायालय रायबरेली की शरण ली है।शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम पंचायत में कूप मरम्मत, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, सड़क निर्माण, पंचायत भवन मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण और अन्य विकास कार्यों के नाम पर भारी धनराशि खर्च दिखाई गई है। आरोप है कि अधिकांश कार्य केवल कागजों में दर्ज हैं, जबकि जमीनी स्तर पर उनका अस्तित्व नहीं दिखाई देता।भीम मौर्य का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिवों ने कथित रूप से मिलीभगत कर फर्जी मास्टर रोल, माप पुस्तिका और अन्य अभिलेख तैयार किए तथा इन्हीं के आधार पर सरकारी धन का भुगतान करा लिया।शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई स्थानों पर नाली, सड़क और इंटरलॉकिंग निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की निकासी दर्शाई गई, लेकिन मौके पर कार्य अधूरे या अनुपस्थित पाए गए शिकायतकर्ता ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत के नाम पर लगभग 3.50 लाख रुपये खर्च दिखाए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गांव में नई स्ट्रीट लाइटें नहीं लगीं, जबकि अभिलेखों में खर्च दर्शाया गया है। हैंडपंप मरम्मत, पेयजल आपूर्ति और जल निकासी से जुड़े कार्यों में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्रशासनिक कार्रवाई पर अब ग्रामीणों की नजरें टिकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...