मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले अन्तरजनपदीय गैंग का सनसनीखेज खुलासा
सुल्तानपुर। अखनण्डनगर पुलिस के द्वारा अप्रैल एवं मई 2026 में विभिन्न टावर से कम्यूनीकेशन डिवाइस एवं अन्य उपकरणों की चोरी करनें वाले गैग का गठित टीमों द्वारा कुशल अनावरण किया गया।उक्त गैंग योजनाबद्ध तरीके से इकठ्ठा होकर टावर की रेकी कर के मेरठ का गैंग लखनऊ रूकते थे। सुबह निकल कर अपनी वैगनआर गाड़ी का नम्बर बदल कर अलग- अलग जनपदों में जा कर चोरी करने हेतु टावर पर या उसके आसपास कैमरा है अथवा नहीं की रेकी कर के टावर चिन्हित करते थे तथा घटना को देर रात्रि में कर के अजना डिवाइस 7-8 किलोग्राम एवं टावर का पैनल चोरी कर के गाडी को हाइवे पर खडा कर के सो जाते थे। जिसके बाद चोरी के सामान को कार्टून में पैक कर लगेज की तरह फ्रेजाइल लिखकर दिल्ली भिजवाते थे। जहाँ उनका साथी सरफराज और अनस दिल्ली में इस चोरी के माल को बेच देता था। प्रत्येक अजना डिवाइस पर 20000 से 40000 रूपये देता था। पूरी घटना में गैंग का सफल अनावरण कर 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर चोरी के सामान को बेच कर प्राप्त 2 लाख रूपये तथा चोरी में प्रयोग की गयी गाडी बरामद हुई हैं। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुन्दा भैरोपुर सर्विस लैन के पास से समय करीब 23.50बजे 09-06-2026 को मु0अ0सं0 132/26 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 थाना अखण्डनगर से सम्बन्धित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। यह गैंग पूर्व में जनपद गाजियाबाद से जेल जा चुका है। जहां मु0अ0सं0 290/25 धारा 317(2)/317(5)/345(3) बीएनएस व मु0अ0सं0 366/23 धारा 379/411 भादवि.थाना सिहानी गेट जपनद गाजियाबाद में अभियुक्त आमिर पुत्र रहीसुद्दीन निवासी ग्राम सैफपुर,हस्तिनापुर जनपद मेरठ व मु0अ0स0 290/25 धारा 317(2)/317(5)/345(3) बीएनएस थाना सिहानी गेट जपनद गाजियाबाद के अभियुक्त मो0 अयूब पुत्र मो0 ताहिर निवसी सैफपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष पंजीकृत है।
अभियुक्तों ने दिनांक 02/03.04.2026 की रात्रि मे थाना स्थानीय पर राहुलनगर क्षेत्र में स्थित इण्डस टावर एसएसएस कम्पनी के टावर से अज्ञात चोरो द्वारा टावर मे लगे सोलर की 12 प्लेट तथा एंग्गल चोरी करने के सम्बन्ध मे वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार मु0अ0सं0 132/26 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया। घटना का अनावरण दिनांक 09.06.2026 को किया गया जिसमे अभियुक्तगण 01. सरफराज मलिक पुत्र अख्तर मलिक निवासी लोनी थाना लोनी गाजियाबाद , 02. अंकित कुमार पुत्र ओमपाल निवासी ककरौली थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर , 03. सुहेल मलिक पुत्र बाबू मलिक निवासी सैफपुर करमचन्द्रपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ , 04. आमिर मलिक पुत्र रहिसुद्दीन निवासी सैफपुर करमचन्द्रपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ , 05. मो0 अयूव पुत्र मो0 ताहिर निवसी सैफपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ, 06. मो0 इमरान निवासी जाफराबाद जनपद दिल्ली , 07. मो0 अनस पुत्र सलाउद्दीन निवासी सैफपुर करमचन्द्रपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ। अभियुक्तगण सरफराज मलिक, अंकित कुमार , सुहेल मलिक, आमिर मलिक, मो0 अयूव उपरोक्त द्वारा दौराने पूछताछ ज्ञात हुआ कि इन लोगो द्वारा दिनांक 08-09/05/2026 को ग्राम चांदपुर द्वारिकागंज थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर में व दिनांक 09-10/05/2026 को ग्राम बेथरा थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के पास कादीपुर रोड दिनांक 13-14/05/2026 को ग्राम रघौली थाना कूरेभार जनपद सुलतानपुर तथा दिनांक 15/05/2026 को ग्राम चित्तौरा थाना बल्दीराय जनपद सुलातनपुर व दिनांक 21-22/05/2026 को ग्राम छापारेश थाना क्षेत्र चांदा जनपद सुलतानपुर व ग्राम वारिशगंज थाना बदलापुर जनपद जौनपुर व अप्रेल माह मे ग्राम कंजास मे स्थित टावर थाना क्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी से भी टावरों से चोरी किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे जानकारी करने पर उपरोक्त थानो पर अभियोग पंजीकृत है जिसका विवरण निम्नवत है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Post a Comment