⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम पंचायत कनवारा में चल रही है श्रीमद्भागवत पुराण की कथा, श्रद्धालुओं का हो रहा है जमावड़ा

ग्राम पंचायत कनवारा में चल रही है श्रीमद्भागवत पुराण की कथा, श्रद्धालुओं का हो रहा है जमावड़ा

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला
बांदा। जिले से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कनवारा में चल रहा आस्था का कुंभ ग्राम के सुप्रसिद्ध स्थान केन नदी तट के किनारे हनुमान जी का मंदिर तथा साथ में मां भवानी जगदंबा का मंदिर इसी अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत महापुराण की कथा का आयोजन चल रहा है। कथा वाचक आचार्य मनोज मिश्रा चित्रकूट धाम बांदा के मुखारबिंद के द्वारा भगवान की सुंदर कथा कही गई। कथा व्यास ने कहा निर्मल मन जन सो मोहि भावा ।मोहि कपट छल छिद्र न भावा।। कहा कि भगवान को वही व्यक्ति पा सकता है जिसका मन निर्मल हो तथा किसी के प्रति कपट न रखता हो, वही ईश्वर को प्राप्त कर सकता है तथा साथ में जड़भरत की कथा राम जन्म का पावन चरित्र इसके साथ ही चतुर्थ दिवस की उपलक्ष्य में भगवान की जन्म की कथा चली साथ ही सभी ग्राम वासियों ने भगवान के जन्म पर उत्सव मनाया तथा परमात्मा की कथा सुनकर सभी ग्राम वासी भाव विभोर हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...