⚡ ब्रेकिंग News

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर "आरोह-2026" का शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान बिछुआ में समापन हुआ। समापन अवसर पर खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैचों का आयोजन किया गया तथा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कृष्णकुमार चौरसिया के मार्गदर्शन में 5 मई से 5 जून तक आयोजित शिविर का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य वी.के. पडोले, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य गणेश घागरे तथा ब्लॉक समन्वयक प्रकाश डेहरिया के नेतृत्व में किया गया।
समापन समारोह में थाना प्रभारी सतीश उईके, प्राचार्य वी.के. पडोले, गणेश घागरे, जीवन सिंह रघुवंशी, मनोज जैन, मदन डिगरसे, पीटीआई लक्ष्मी डेहरिया, संजीव गौतम, सुधीर गौतम सहित बड़ी संख्या में पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। वहीं सभी प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों द्वारा पेन एवं पेंसिल वितरित किए गए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सतीश उईके ने बच्चों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देते हुए अनजान व्यक्तियों को ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों ने बच्चों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
प्राचार्य गणेश घागरे ने कहा कि वर्तमान समय में खेलों को शिक्षा के समान महत्व दिया जा रहा है। खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और आज के दौर में खेल भी एक बेहतर करियर विकल्प बनकर उभरा है।
ग्रामीण युवा समन्वयक प्रकाश डेहरिया ने बताया कि विकासखंड में बिछुआ एवं खमारपानी में दो अलग-अलग ग्रीष्मकालीन खेल शिविर आयोजित किए गए। बिछुआ में ताइक्वांडो तथा खमारपानी में कबड्डी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में लगभग 190 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को ताइक्वांडो, कबड्डी, वॉलीबॉल, कराते, खो-खो और योग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षक अर्जुन कामड़े और रोहित परतेती ने प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। खेल प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में प्रकाश डेहरिया, संजीव गौतम, लक्ष्मी डेहरिया और सुधीर गौतम का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...