⚡ ब्रेकिंग News

बरसंडा हत्याकांड में अमेठी पुलिस बड़ा एक्शन, पांच आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

बरसंडा हत्याकांड में अमेठी पुलिस बड़ा एक्शन, पांच आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे मालना बरसंडा गांव में दिव्यांग युवक की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में शामिल पांच आरोपियों को कमरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद और जमीन के पुराने झगड़े को लेकर यह हिंसक वारदात हुई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संतोष देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...