निःशुल्क सिलाई व ब्यूटिशियन प्रशिक्षण प्राप्त करें महिलाएं-समाजसेविका कंचन गुप्ता
अमेठी। जनपद की बहुचर्चित समाजसेविका कंचन गुप्ता द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से लगातार गांव-गांव जाकर महिला जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने जनपद की 50 महिलाओं को 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जिससे महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। पत्रकारों से बातचीत के दौरान, जिसमें पत्रकार दीपक पाठक से फोन वार्ता कर कंचन गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति महिलाओं की शिक्षा,जागरूकता और आत्मनिर्भरता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तभी परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे।उन्होंने बताया कि उनके अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर,स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने,सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, वित्तीय साक्षरता तथा महिला अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं को जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समाजसेविका ने कहा कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है, जिससे वे अपने घर से ही रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने महिलाओं से "पढ़ेंगी-समझेंगी, आगे बढ़ेंगी" के संकल्प के साथ शिक्षा और कौशल विकास को अपनाने का आह्वान किया।उनके इस अभियान और निःशुल्क प्रशिक्षण पहल को ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं प्रशिक्षण से जुड़ने की इच्छा जता रही हैं, जिससे यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Post a Comment