⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय बरघाट के स्वयंसेवकों ने पल्स पोलियो अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय बरघाट के स्वयंसेवकों ने पल्स पोलियो अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका

केएमबी संवाददाता
बरघाट, 28 जून। शासकीय महाविद्यालय बरघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने 28 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए जन जागरूकता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने के लिए प्रेरित किया।

स्वयंसेवकों ने अभिभावकों से अपील की कि पोलियो की दो बूंदें बच्चों को जीवनभर की गंभीर विकलांगता से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने घर-घर एवं पोलियो बूथों पर लोगों को जागरूक करते हुए यह संदेश भी दिया कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पंकज गहरवार ने बताया कि इस जन जागरूकता अभियान में रासेयो स्वयंसेवक शुभम गोमेश्वर, लोकेश हुमनेकर एवं दीपक राहंगडाले का सराहनीय एवं सकारात्मक सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सदैव समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. इनवाती ने स्वयंसेवकों के उत्साह, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

संदेश:
28 जून से 30 जून 2026 तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
"दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे के लिए, हर बार।"
"स्वस्थ बच्चा, सुरक्षित भविष्य – हम सभी की जिम्मेदारी।"

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...