⚡ ब्रेकिंग News

महिला ने डीएम से लगाई गुहार, पति की जहाज पर संदिग्ध मौत, बिना अनुमति पोस्टमार्टम और अंग गायब होने का लगाया आरोप

महिला ने डीएम से लगाई गुहार, पति की जहाज पर संदिग्ध मौत, बिना अनुमति पोस्टमार्टम और अंग गायब होने का लगाया आरोप

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। एक महिला ने अपने पति की समुद्री जहाज पर हुई संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शनिवार को रंजना चौहान ने जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति का विदेश में बिना अनुमति पोस्टमार्टम कराया गया और भारत लाए गए शव से कुछ आंतरिक अंग गायब थे। रंजना चौहान ने अपनी शिकायत में जहाज के कप्तान, चीफ ऑफिसर, शिपिंग कंपनी के अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि दस्तावेजों में कूटरचित हस्ताक्षर किए गए और महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट किए गए।प्रार्थना-पत्र के अनुसार, रंजना के पति राकेश चौहान को मुंबई स्थित एक्स फिनिटी मैरीटाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 7 अक्टूबर 2025 को एम.वी. एलिएक जहाज पर फिटर के पद पर नियुक्त किया था।परिजनों के मुताबिक, जहाज पर रवाना होने से पहले भारत सरकार के अधिकृत मेडिकल बोर्ड ने राकेश को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया था।रंजना चौहान ने आरोप लगाया है कि जहाज पर तैनाती के दौरान उनके पति ने कई बार फोन पर कप्तान और चीफ ऑफिसर द्वारा मानसिक उत्पीड़न, अमानवीय व्यवहार और निर्धारित विश्राम अवधि नहीं दिए जाने की जानकारी दी थी। 7 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में राकेश चौहान की मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...