⚡ ब्रेकिंग News

तालाब किनारे फिसलकर गिरा 14 वर्षीय किशोर, अस्पताल में मौत, परिजनों के साथ मछली पकड़ने गया था अंकुश, खेत की मेड़ पर दौड़ते समय हुआ हादसा

तालाब किनारे फिसलकर गिरा 14 वर्षीय किशोर, अस्पताल में मौत, परिजनों के साथ मछली पकड़ने गया था अंकुश, खेत की मेड़ पर दौड़ते समय हुआ हादसा

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जामो थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तालाब के किनारे हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकुश पुत्र रमेश कुमार, निवासी लौरिका पुर गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, अंकुश रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने परिजनों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह तालाब के किनारे खेत की मेड़ पर दौड़ने लगा। बताया जा रहा है कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से किशोर को गंभीर चोटें आईं।परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जामो स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल से डेथ मेमो मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...