अमेठी के प्राथमिक विद्यालय से पंखे और गैस सिलेंडर चोरी, 36 घंटे की बारिश के बीच चोरों ने स्कूल को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अमेठी। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच चोरों ने अमेठी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पद्मिनी को निशाना बना लिया। खराब मौसम और लगातार करीब 36 घंटे से हो रही बारिश का फायदा उठाकर चोर विद्यालय परिसर में दाखिल हुए और वहां से पंखे तथा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।चोरी की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय से जरूरी सामान चोरी होने से ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि बारिश के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित था, वहीं चोरों ने खराब मौसम का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए चोरी गए सामान की जांच कर बरामदगी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की मांग की जा रही है।
Post a Comment