⚡ ब्रेकिंग News

आउटसोर्स कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं, घर चलाना हुआ मुश्किल

आउटसोर्स कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं, घर चलाना हुआ मुश्किल

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन न मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।कर्मचारियों ने जल्द वेतन भुगतान की मांग की है।जानकारी के अनुसार, गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास संचालित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई में तैनात कर्मचारियों को जून माह से वेतन नहीं मिला है। इसी तरह मिशन शक्ति व महिलाओं से संबंधित कार्यों में तैनात पांच कर्मचारियों का वेतन भी जून से लंबित बताया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत तीन कर्मचारियों को अप्रैल माह से वेतन नहीं मिलने की बात सामने आई है।कर्मचारियों का कहना है कि वेतन के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि नियमित आय नहीं मिलने से परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना कठिन हो गया है।
वहीं, कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, जिला प्रोबेशन अधिकारी का पद अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहा है। जून माह में सुल्तानपुर के जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा को अमेठी का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की जानकारी है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी के पास सुल्तानपुर का भी प्रभार होने के कारण अमेठी कार्यालय में नियमित निगरानी प्रभावित हो रही है।कर्मचारियों ने प्रशासन से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने के साथ ही कार्यालय की नियमित निगरानी और विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर वेतन मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...