⚡ ब्रेकिंग News

अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के ज़ेवर व नगदी किया पार

अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के ज़ेवर व नगदी किया पार

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र अन्तर्गत त्रिवेदी का पुरवा मजरे फतेपुर गांव में अज्ञात चोरों एक घर को निशाना बनाकर सोने चांदी के लाखों रूपए के जेवरात पार कर दिए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पूरा मामला इन्हौना थाना क्षेत्र के गांव पूरे त्रिवेदी पुरवा गांव का बताया जा रहा है उक्त गांव निवासी विजय कुमार यादव पुत्र हीरालाल ने इन्हौना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है। शुक्रवार की बीती रात में उनके घर में दो अलग-अलग कमरों का ताला तोड़कर घर में रखें बख्शे उठा ले गए जिसमें रखे हुए दो बहनों के सोने चांदी के कीमती जेवरात तथा दस हजार रुपए नकद पार दिया जब उनकी बहन को घर में खटपट सुनाईं दिया तो सभी लोगों की नींद टूटी और घर में दो कमरे का टूटा हुआ ताला देखकर सभी लोग दंग रह गए। घर के परिजनों ने यह बात पड़ोसियों को भी बताई सभी लोग चोरी हुए बख्शो की तलाश करने लगे जहां गांव के बाहर एक छोटी संदूक पड़ी मिली जिसका ताला टूटा हुआ मिला जबकि दूसरी संदूक अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में उल्लेख किया गया है कि जिसमें गले का सोने का हार, दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी एक जोड़ी जोड़ी कान का टप दो सोने की झुमकी दो कमर पेटी, दो जोड़ी पायजेब, 10 बिछिया, दो जोड़ी पायजेब, 10 हजार रूपए नकद चोरी किए जाने का उल्लेख किया गया है, इन्हौना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। इन्हौना थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...