एसपी देवरिया ने सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
देवरिया। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को प्रदान किए जाने वाले गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक आज दिनांक 22.09.2026 को पुलिस लाइन देवरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनसेवा की भावना का विशेष महत्व है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले ये पदक पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं का सम्मान हैं तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन को त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किए जाने से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने पदक प्राप्त करने वाले कर्मियों को बधाई दी।
वर्ष 2026 में सम्मानित पुलिसकर्मियों का विवरण
अति उत्कृष्ट सेवा पदक
निरीक्षक सादिक परवेज — सीटी सेल, पुलिस कार्यालय
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय — अभियोजन कार्यालय उपनिरीक्षक बुधई राम — थाना महुआडीह
उपनिरीक्षक प्रारब्ध प्रताप — थाना श्रीरामपुर
उत्कृष्ट सेवा पदक
उपनिरीक्षक भुवनेश्वर कुमार राय — प्रधान लिपिक, पुलिस कार्यालय
मुख्य आरक्षी राजेश यादव — अभियोजन कार्यालय
वर्ष 2025 में सम्मानित पुलिसकर्मियों का विवरण
उत्कृष्ट सेवा पदक
मुख्य आरक्षी अशोक कुमार — गोपनीय कार्यालय
मुख्य आरक्षी नसीम अहमद — पुलिस अधीक्षक महोदय (स्कोर्ट)
मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय — कार्यालय सी0ओ0 नगर
आरक्षी चालक विश्वम्भर राय — परिवहन शाखा पुलिस लाइन
कार्यक्रम में जनपद देवरिया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Post a Comment