⚡ ब्रेकिंग News

पार्सल से साढ़े पांच किलो सामान गायब होने का आरोप, महिला ने डाक अधीक्षक से की शिकायत

पार्सल से साढ़े पांच किलो सामान गायब होने का आरोप, महिला ने डाक अधीक्षक से की शिकायत

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। नगर के गंगागंज वार्ड नंबर-12 निवासी सायरा बानो पत्नी मोहम्मद कलीम ने डाक विभाग के अधिकारियों से पार्सल से सामान गायब होने की शिकायत की है। सायरा बानो के मुताबिक उनके भांजे मोहम्मद इरफान ने मुंबई से उनके लिए पार्सल भेजा था।
शिकायत पत्र में बताया गया कि पार्सल में गैस वाली बोतल, 10 पीस साबुन, इत्र के दो पीस, सुरमा के दो पीस, काजू, पिस्ता समेत करीब 15 किलो सामान था। महिला का आरोप है कि पार्सल मिलने पर उसमें से करीब साढ़े पांच किलो सामान गायब मिला।
मामले को लेकर सायरा बानो ने 19 सितंबर 2026 को सुल्तानपुर मंडल के डाक अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पार्सल से सामान गायब होने की जांच कराने, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने और गायब सामान वापस दिलाए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...