किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा से दुष्कर्म, मां की तहरीर पर मुकदमा पजीकृत
अमेठी। फुरसतगंज थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान की छात्रा के साथ हुई इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।फुरसतगंज थाना क्षेत्र के नहर कोठी चौराहा में 19 वर्षीय छात्रा, जो फुटवेयर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। पीड़िता इसी वर्ष संस्थान में दाखिला लेकर पढ़ाई के सिलसिले में नहर कोठी चौराहे के पास एक किराए के कमरे में रह रही थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात मकान मालिक के रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने इसकी जानकारी तुरंत अपनी मां को दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ तिलोई दिनेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के आसपास रहने वाले विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं की सुरक्षा और मकान मालिकों की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Post a Comment