⚡ ब्रेकिंग News

वैश्य समज उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कप्तान से किया मुलाकात

वैश्य समज उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कप्तान से किया मुलाकात

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
सुल्तानपुर। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक के सामने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता पूर्वक रखा। पुलिस अधीक्षक ने जिलाध्यक्ष द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसके त्वरित निस्तारण पर करवाई की जाएगी। कहीं से अगर कोई भी व्यापारी शोषण एवं पीड़ित है तो वह आकर पुलिस के सामने अपनी समस्या को रख सकता है और उसकी समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उसके साथ समय रहते निस्तारण पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रहरी, जिला मंत्री सर्वेश बरनवाल, संजय कुमार कसौधन ब्लॉक संगठन मंत्री लंभुआ, शिव प्रकाश जायसवाल जिला संगठन मंत्री, हरिशंकर अग्रहरि बाजार प्रमुख कामतागंज आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...